रायपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी में प्रदेश के दोनों प्रमुख पार्टी कांग्रेस और भाजपा जुट गई है। दोनों ही पार्टी उम्मीदवारों को चयन को लेकर काफी गंभीर है। दोनों की पार्टी की शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। बैठक के बाद आज शाम तक कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। इसमें छानबीन समिति की ओर से आए नामों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस बैठक में हिस्सा लेना है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य एवं पंचायत-ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया भी दिल्ली गए हैं। ताम्रध्वज साहू दुर्ग सीट से अपने बेटे के लिए टिकट चाहते हैं, वहीं शिव डहरिया रायपुर से अपनी पत्नी को लड़ाना चाहते हैं। दोनों मंत्री अपनी दावेदारी को पुख्ता करने ही दिल्ली गए हैं।
पुनिया के बेटे को मिला बाराबंकी से टिकट
कांग्रेस शुक्रवार देर रात असम, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश की 18 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। उत्तरप्रदेश की बाराबंकी सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। तनुज पुनिया छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पी.एल. पुनिया के बेटे हैं।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक शनिवार को होने जा रही है। इसमें उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा होगी। बैठक के बाद पार्टी पहली सूची जारी कर सकती है जिसमें 150 से अधिक नाम होने की संभावना है।
यह भी देखें :
Add Comment