रायपुर। परिवार नियोजन हेतु स्वास्थ्य वाणी 104 को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। पांच माह में 5 हजार से अधिक परिवार नियोजन के ऑपरेशन किये गये। आयुक्त स्वास्थ्य आर. प्रसन्ना ने बताया कि जून 2018 से नि:शुल्क फ ोन सेवा के माध्यम से परिवार स्वास्थ्य वाणी 104 को प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि आईवीआर इंटर एक्टीव रिस्पॉन्स प्रणाली है। जिसे 104 आरोग्य सेवा के साथ जोड़ा गया है।
उप संचालक परिवार कल्याण डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि रायपुर, धमतरी, बिलासपुर, जंाजगीर-चाम्पा, दुर्ग एवं राजनांदगंव में 5000 से अधिक परिवार नियोजन ऑपरेशन हुए जिनमें 300 लोगों ने ही सेवाएं प्राप्त करने के बाद उनकी गुणवत्ता के बारे में अपनी राय दी। परिवार नियोजन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करने के लिए भी केवल 350 लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया। अधिक से अधिक लोगों द्वारा दी गई राय, सेवाओं की गुणवत्ता बनाने में विभाग को सहायक होगी।
उन्होंने बताया कि इस सेवा के माध्यम से कोई भी व्यक्ति परिवार नियोजन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकता है। परिवार नियोजन की सेवा लेने के बाद सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा प्राप्त सेवाओं के बारे में अपनी राय, बगैर अपना नाम बताए, दर्ज करा सकता है। सेवा के अन्तर्गत यह भी प्रावधान है कि यदि किसी व्यक्ति को किसी स्वास्थ्य केन्द्र में परिवार नियोजन का ऑपरेशन कराना हो तो इस हेतु वह अपना नाम पंजीकृत करा सकता है।
यह भी देखें : VIDEO छत्तीसगढ़ : प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस भवन में जश्न का माहौल…फूटे पटाखे…बंटी मिठाईयां…
Add Comment