कोंडागाव। यातायात नियमों की जन जागरूकता के लिए ट्रैफिक पुलिस इन दिनों नें छात्र- छात्राओं को नियम-कायदे बताने के लिए कार्यशालाएं आयोजित कर रही है। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मुख्यालय सहित जिला के शासकीय, निजी, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक प्रशिक्षण संस्थाओं में जाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर के निर्देशन में यातायात प्रभारी सुबेदार अशोक गिरी ने अपने अमले के साथ जोंदरापदर स्थित आईटीआई में कार्यशाला आयोजित की। इसमें सड़क पर वाहन चलाने के लिए जरूरी सलाह व समझाइश के साथ वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस,
वाहन बीमा आदि दस्तावेजों सहित वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने से होने वाले फायदे और नुकसानों की जानकारी देकर प्रशिक्षार्थियों को जागरूक किया गया। यहां यातायात जन जागरूकता के लिए संकेत चिन्ह भी दिखाए गए।
यातायात प्रभारी अशोक गिरी ने बताया कि, इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आने वाली युवा पीढ़ी को यातायात नियम के प्रति जागरूक करना है। ताकि बच्चे अपने-अपने घर में परिजनों को भी यातायात नियमों का पालन न करने के दुष्परिणामों को बता सके।
यह भी देखें : मुर्गाकाती लगने से ग्रामीण घायल
Add Comment