वियतनाम की एक महिला तेज सिर दर्द की शिकायत पर डॉक्टरों के पास पहुंची थी। डॉक्टरों ने महिला की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया कि हो सकता है महिला के गले में ट्यूमर हो, जिसकी वजह से उसे सिर में दर्द हो रहा है।
पर डॉक्टरों ने जैसे ही महिला के मुंह के ऑपरेशन की तैयारी की, तो उसका नजारा देखकर ही डॉक्टरों के होश उड़ गए। वहीं महिला के मुंह का सर्जिकल फुटेज वीडियो डॉक्टरों ने शेयर किया है। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे…कि ऐसा कैसे हो सकता है…
न्यू स्ट्रेट टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम की महिला को कई हफ्तों से सिर में तेज दर्द हो रहा था। हालांकि महिला सिर दर्द को काफी दिनों से नजरअंदाज भी कर रही थी लेकिन जब दर्द असहनीय हो गया तो वह डॉक्टर के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला जब डॉक्टरों के पास पहुंची तो पहले डॉक्टरों को लगा कि शायद ट्यूमर की वजह से महिला के सिर में दर्द हो रहा है।
डॉक्टरों ने फैसला लिया कि महिला की सर्जरी की जाए, ताकि उसके गले से ट्यूमर निकाला जा सके। लेकिन सर्जरी के दौरान ही महिला के मुंह के अंदर का नजारा देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। महिला के मुंह से दो इंच लंबी जिंदा जोंक (द्यद्गद्गष्द्ध) चिपकी हुई थी, मगर, डॉक्टर उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने महिला के गले के साइनस में से एक में एक परजीवी को देखा।
हा जियांग प्रांत के एक अस्पताल में महिला का इलाज किया जा रहा है, जहां उसे अब पहले से काफी आराम मिला है। हालांकि, डॉक्टरों ने इस पूरी सर्जिकल प्रक्रिया का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वह जोंक महिला के गले में भोजन नलिका में चिपका था। मगर, सर्जन इसे सफलतापूर्वक निकाल लेता है और ट्रे पर रखता है। बताया जा रहा है कि यह जोंक महिला के गले में करीब तीन महीने से रह रहा था।
यह भी देखें : अब ATM से निकलेगी मुफ्त में दवा…लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार की एक और नई योजना…
Add Comment