छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

सिंहदेव ने कहा…संतुलित मंत्रिमंडल…अनुभव, महिला, युवा वर्ग शामिल…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल में अन्य 9 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंत्रिमंडल को संतुलित बताया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में अनुभव, महिला, युवा एवं सामाजिक वर्ग का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।

श्री सिंहदेव ने कहा कि 67 विधायकों में मंत्रिमंडल के लिए 12 मंत्रियों का चयन करना चुनौती से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल में हर वर्ग को लाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में अनुभव, महिला, युवा एवं सामाजिक वर्ग का संतुलन बनाने का पूरा प्रयास किया गया।



श्री सिंहदेव ने कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों में 5 पूर्व मंत्री रह चुके हंै, जबकि 7 पहली बार मंत्री बने हैं। इस तरह मंत्रिमंडल में सिर्फ अनुभव को प्राथमिकता नहीं दी गई, युवाओं व नये चेहरों को भी प्राथमिकता दी गई है।

विभागों के बंटवारे पर श्री सिंहदेव ने कहा कि विभागों का बंटवारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज-कल में कर सकते हैं। विभागों का बंटवारा से पहले वे मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों से इस संबंध में चर्चा भी कर सकते है।

यह भी देखें : छत्तीसगढ़ : कांग्रेस में बगावत के सुर, इस नाराज विधायक ने कहा-अन्याय हुआ 

Back to top button
close