मां का इंतजार कर रहा मासूम को देखकर बिगड़ गई 45 वर्षीय महिला की नीयत…किया ये घिनौना काम…

मुंबई में यौन उत्पीडऩ का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मां का इंतजार कर रहा मासूम 12 वर्षीय लडक़े का एक 45 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीडऩ किया। जब लडक़े के पिता घर पहुंचे तो उसने आपबीती बताई। फिर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्चे के यौन उत्पीडऩ की यह वारदात मुंबई के बांद्रा इलाके की है। एनबीटी के मुताबिक 12 वर्षीय बच्चे के माता-पिता अलग रहते हैं। उसकी मां बांद्रा में रहती है और वह अपने पिता के साथ दूसरी जगह रहता है। रविवार को बच्चा अपनी मां से मिलने बांद्रा पहुंचा. लेकिन उसकी मां वहां नहीं थी, लिहाजा पड़ोसी महिला ने उसे अपने घर में बैठकर इंतजार करने के लिए कहा।
तभी उस 45 वर्षीय महिला को ना जाने क्या हुआ कि उसने 12 वर्षीय लडक़े के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह उसके नाजुक अंगों को छूने लगी. बच्चे ने विरोध भी किया लेकिन वह महिला नहीं मानी और उसने कथित रूप से उस बच्चे का यौन उत्पीडऩ किया।
कुछ देर बाद बच्चे के पिता उसे लेने के लिए बांद्रा पहुंचे. उन्होंने देखा कि उनका बेटा काफी सहमा हुआ और उदास था. उन्होंने जब उसकी परेशानी की वजह पूछी तो पहले वो चुप रहा लेकिन बार-बार पूछने पर उसने पिता को आपबीती सुनाई.
बच्चे की बात सुनकर उसके पिता के होश उड़ गए। वो फौरन अपने बेटे को लेकर पुलिस थाने जा पहुंचे. जहां बच्चे ने पुलिस वालों को सारी घटना बताई. उसने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला ने उसे इस बारे में किसी को कुछ भी बताने से मना किया था. पुलिस ने इस संबंध में यौन उत्पीडऩ और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया।
यह भी देखें : VIDEO: तमिलनाडु में बैलों की जानलेवा दौड़… इनाम के लिए हुई हाथापाई