हरियाणा के चरखी दादरी में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक लडक़ी को अपने ही बचपन की सहेली से प्यार हो गया। फिर कुछ घरवालों के जुगाड़़ से तो कुछ कर्ज लेकर पूरे 10 लाख में सर्जरी कराके एक लडक़ी लडक़ा बन तो गई। पर अब लडक़ी के घरवाले उसके इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। लिहाजा मामला भी थाने तक जा पहुंचा है, जहां पति ने अपनी पत्नी के घरवालों पर मिलने नहीं देने का आरोप लगाया है।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, शादी करने के बाद दोनों घर पहुंचे। लडक़ी से लडक़ा बनने वाली के परिजन तो मान लगए, लेकिन लडक़ी के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने दोनों के मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया। अब पति ने ससुरालियों के खिलाफ पत्नी से मिलने नहीं देने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, लेकिन सुलह नहीं हो पाई और दोनों पक्ष वापस लौट गए।
11वीं क्लास में पढ़ाई के दौरान दोनों को एक दूजे से प्यार हुआ। दोनों स्कूल में साथ रहती थीं और बाद में घर पर भी साथ-साथ समय गुजारने लगीं। अब दोनों शादी करना चाहती थी, पर समलैंगिकता आड़े आ रही थी। इसलिए दोनों में से एक ने लिंग परिवर्तन करवाने का फैसला ले लिया। सेक्स बदलवाने का फैसला लेने वाली लडक़ी ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और राजी कर लिया।
करीब एक साल पहले युवती ने जेंडर चेंज के लिए सर्जरी करवाई। वर्तमान में लडक़े (लिंग परिवर्तन करवाने वाली सहेली) की उम्र 21 वर्ष और लडक़ी की 19 वर्ष है। एसपी को दी शिकायत में लडक़े ने बताया कि 29 अक्तूबर को उसने अपनी प्रेमिका से दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई और फिर दोनों दादरी आ गए।
लडक़े पक्ष के लोग तो शादी के लिए राजी हो गए थे, लेकिन लडक़ी वालों को शादी की भनक नहीं लगी। क्योंकि उसकी पत्नी ने घरवालों को मनाने के लिए कुछ समय मांगा था। इसलिए शादी के बाद वह अपने घर चली गई। घर जाने के बाद उसकी पत्नी घरवालों से छिपकर उनके घर मिलने आती थी। लेकिन 19 दिसंबर के बाद से दोनों की कोई बात नहीं हुई। न ही वह उससे मिलने के लिए घर आ रही है।
पति ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे पत्नी से नहीं मिलने दे रहे। एसपी स्मिति चौधरी ने मामले की जांच सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह को सौंपी। सिटी एचएसओ ने वीरवार दोपहर दोनों पक्षों को थाने बुलाया और दोनों से बात की। हालांकि सुलह नहीं हो पाई और दोनों पक्ष वापस लौट गए।
यह भी देखें : रायगढ़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा…6 महिलाओं सहित 5 पुरुष पकड़ाए…
Add Comment