वायरलव्यापार

20 की उम्र में 20,000 करोड़ का मालिक…जानें-कौन हैं पद्मनाभ सिंह…

जयपुर। जब आप केवल 20 साल के हों और 20,000 करोड़ की संपत्ति के इकलौते वारिस हों, महलों के राजकुमार की तरह आलीशान जिंदगी जी रहे हों तो फिर आपको जिंदगी से और क्या चाहिए।
जयपुर के राजा पद्मनाभ सिंह की लाइफस्टाइल देखकर शायद आपको इसकी झलक मिल जाए। राजकुमारी दिया कुमारी और नरेंद्र सिंह के बेटे पद्मनाभ जयपुर के सबसे युवा राजकुमार हैं।

पद्मनाभ मॉडल, पोलो प्लेयर और ट्रैवलर हैं। वह घूमने में सबसे ज्यादा खर्च करते हैं। वह एनवायसी और रोम में भी पढ़ाई कर चुके हैं। प्यार से लोग उन्हें पाचो बुलाते हैं। वह जयपुर के शाही परिवार के 303वें वंशज हैं। दादा सवाई मान सिंहजी बहादुर की मौत के बाद वह 4 साल की उम्र में ही राजा बन गए थे। इसके बाद पाचो ने जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह टाइटल अपनाया।

आलीशान जीवनशैली के अलावा पद्मनाभ की शैक्षिक पृष्ठभूमि भी मजबूत है। पद्मनाभ ने अजमेर के मेयो कॉलेज से पढ़ाई की है जिसे भारत का इटॉन कहा जाता है। इसके बाद उन्होंने न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी से डिग्री ली है। न्यू यॉर्क के बाद वह सितंबर 2018 में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में आर्ट्स की पढ़ाई के लिए रोम चले गए। इन सबके अलावा, पद्मनाभ भारतीय ओपन पोलो कप के सबसे युवा विजेता और विश्व कप पोलो टीम के भी सबसे युवा सदस्य भी हैं।



पद्मनाभ फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2018 लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं। वह 20 साल बाद इंग्लैंड में खेल रही भारतीय पोलो टीम के कैप्टन बने थे।
वह चैरिटी के कामों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। पैरिस के एक चैरिटी शो में वह ऐक्टर रीस विदरस्पून की बेटी एवा फिलिप के साथ भी नजर आए थे।

घूमने के शौकीन पद्मनाभ की इंस्टाग्राम पर कई देशों की यात्राओं की तस्वीरें हैं। वह साउथ अफ्रीका, इटली, स्पेन, थाइलैंड, कोलंबिया, पेरू और पुर्तगाल समेत तमाम देशों की यात्रा कर चुके हैं।
राम निवास महल में उनका निजी आलीशान अपार्टमेंट भी है। इसी महल में उनके दादा रहा करते थे। इस अपार्टमेंट में एक बेडरूम, साइट बाथरूम, ड्रेसिंग रूम, प्राइवेट डाइनिंग रूम, प्राइवेट किचन, बरामदा और पूल है। 2011 में परिवार की कुल संपत्ति 621.8 मिलियन यानी 43,57,88,53,000 रुपए थी जो अब 48,79,68,68,000 रुपए हो गई है।

यह भी देखें : लिव इन पार्टनर के बीच सहमति से बना शारीरिक संबंध कोई RAPE नहीं: सुप्रीम कोर्ट 

Back to top button
close