गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली एमकॉम की छात्रा ने एक युवक पर ब्रेकअप के बाद उससे जुड़ी अश्लील पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने और पोस्ट को हटाने के बाद 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
पीडि़ता ने इस संबंध में कविनगर थाने में शिकायत की है। पीडि़ता ने बताया कि युवक कविनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसे लगातार परेशान कर रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
पीडि़ता एमकॉम की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी रजापुर में रहने वाले एक युवक से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि करीब दो महीने पहले युवक ने उसे गुमराह कर तहसील ले जाकर उसके साथ शादी कर ली।
हालांकि इसके बाद वह अपने घर चली गई और इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। आरोप है कि जब उसे अपने कुछ दोस्तों से युवक के बारे में जानकारी हुई तो उसने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद से युवक उसे परेशान कर रहा है। उसने कुछ अश्लील पोस्ट उसके नाम से शोसल मीडिया पर डाल दिए हैं। जब उसने उन पोस्ट को हटाने के लिए कहा तो उसने इसके बदले में 50 लाख रुपये देने की डिमांड कर दी।
यह भी देखें : Flipkart के फाउंडर ने इतना दिया एडवांस TAX…जानकर रह जाएंगे हैरान
Add Comment