छत्तीसगढ़स्लाइडर

राजधानी में हुआ 71.17 प्रतिशत मतदान…एक वार्ड में बन रही है पुनर्मतदान की स्थिति…देर रात जारी होगा नाम…

रायपुर। प्रदेश के 151 निकायों में औसत रूप से 72 फीसदी मतदान हुआ है। यह आंकड़े अभी और बढ़ सकते हैं। यह अनंतिम आंकड़े हैं। रायपुर में औसात 71.17 प्रतिशत मतदान हुआ है। रायगढ़ नगर पालिका निगम में लगभग 66.77 प्रतिशत मतदान हुआ हाला कि यहां जिले में लगभग 79.67 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।



उक्त जानकारी पत्रकारवार्ता के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के अफसर ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार वोटर सर्च के माध्यम से लोगों को वोटर स्लिप देने का नया प्रयोग किया गया, लोगों को इससे काफी सुविधा हुई, जाबो नामक जागरूकता कार्यक्रम चलाया था, इसका परिणाम बहुत अच्छा रहा। सेल्फी जोन से लोगों का उत्साह बढ़ा।


WP-GROUP

वहीं बलौदा बाजार में मतदाताओं को ले जाने वाली 3 गाडिय़ां पकड़ी गई। प्रदेश के 12 वार्ड में निर्वाचन नहीं हुआ, इनमे 6 में निर्विरोध चुनाव हुए, 6 में उप चुनाव करवाया जाएगा। रायपुर में एक जगह पुनर्मतदान की स्थिति बन रही है। सूची में कई लोगों का नाम गायब होने के कारण ऐसी स्थिति बनी है। जिनके नाम रात तक जारी करेंगे।

यह भी देखें : 

BJP करेगी 250 प्रेस कांन्फ्रेंस…पार्टी चलाएगी अभियान…घर-घर जाकर देंगे जानकारी…नागरिकता संशोधन कानून के बारे में…

Back to top button
close