ऐसा लगता है कि इस वर्ष बॉलीवुड में शादियों का दौर चल रहा है। प्रियंका-निक और दीपिका-रणवीर के बाद अब परिणीति चोपड़ा की शादी की चर्चा जोरों पर है। आपको बता दें कि परिणीति प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर है।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, परिणीति अब खुद अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक परिणीति, चरिथ देसाई के साथ शादी कर सकती हैं। 2017 की शुरुआत से ही दोनों के अफेयर की अफवाहें चली आ रही हैं। अब दोनों अपने रिलेशनशिप को शादी में बदलने की तैयारी कर रहे हैं।
चरिथ, प्रियंका चोपड़ा-ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। दोनों पहली बार 2016 में ड्रीम टीम टूर के दौरान मिले थे। यहीं से दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। परिणीति अपने रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करती हैं। वहीं चरिथ को प्रियंका की फैमिली फोटो में देखा जा चुका है।
वहीं एक अखबार को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने इस तरह की बातों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा- मैं इन सब बातों पर ध्यान नहीं देती। बहुत सारे लोग हैं जिनके साथ मुझे जोड़ा गया है. मगर मैं सिर्फ अपनी फिल्मों के बारे में बातें करूंगी। आगे भी ऐसा ही चलता रहेगा।
Add Comment