
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में भाजपा की हार के लिए स्वयं जिम्मेदारी ली है। साथ ही कांग्रेस को जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 में जनता ने जो जनादेश दिया है वो सर्वमान्य है। साथ ही मुख्यमंत्री ने अपना स्तीफा राज्यपाल को सौप दिया है।
छत्तीसगढ़ की जनता, कार्यकर्ता, मीडिया ने इस चुनाव में पार्टी का साथ दिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने सहयोग किया उसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया। रमन सिंह ने कहा कि यहां की जनता ने भाजपा को 15 साल सेवा का अवसर दिया।
वह मेरे लिए सौभाग्य है। हमने जो बेस्ट हो सकता था वे किया। चुनाव मेरे नेतृत्व में लड़ा गया था इसलिए हार का नैतिक जवाबदारी मैं लेता हूं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को इस जीत के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने जो वादा किया उसे निभाए और उसके लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।
रमन ने कहा कि अब वे मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और उतने ही मजबूती से छत्तीसगढ़ की सेवा करेंगे। जनता ने उन्हें जिस प्रकार से नकारा उस पर कहा कि हार का एनालिसिस करेंगे। संगठन के लोग एक साथ बैठेंगे और चर्चा करेंगे कि कमी रही तो कहां रही।
यह भी देखे: भिलाई नगर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव जीते