छत्तीसगढ़सियासत

अंबिकापुर से नेताप्रतिपक्ष TS सिंहदेव विजयी…

अंबिकापुर। अंबिकापुर विधानसभा से नेताप्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के अनुराग सिंहदेव को 33 हजार वोटों से हरा दिया है। टीएस सिंहदेव शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। गणना के दौरान वे एक बार भी पीछे नहीं हुए। लगातार उनकी बढ़त बड़ती गई। अब तक आए परिणामों में वे सबसे अधिक अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी हैं।

टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। वह अविभाजित मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्य सचिव एमएस सिंहदेव के बेटे हैं। सरगुजा जिले में उनका अच्छा खासा दखल और लोकप्रियता है।

यह भी देखे: LIVE विधानसभा चुनाव RESULTS BREAKING : अंबिकापुर से कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंघदेव जीते

 

Back to top button
close