मनोरंजनवायरल

17 साल की लडक़ी को अश्लील फोटो भेजकर फिर फंस गया बॉलीवुड का ये मशहूर सिंगर…भेजा गया जेल

बॉलीवुड और पंजाबी गानों के लिए मशहूर सिंगर मीका सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मीका सिंह पर 17 साल की एक ब्राजीलियन लडक़ी को अश्लील फोटोग्राफ्स भेजने का आरोप लगा है। इस आरोप के चलते मीका सिंह को दुबई में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि मीका सिंह इस समय दुबई में एक कार्यक्रम देने गए थे।


वैसे मीका का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। इसके पहले 2015 में दिल्ली में एक इवेंट में एक डॉक्टर पर हाथ उठाने के लिए भी उन्हें अरेस्ट किया गया था। 2014 में उनपर हिट ऐंड रन का केस दर्ज किया गया था जब उन्होंने कथित तौर पर अपनी गाड़ी एक ऑटो रिक्शा से टकरा दी थी। खबरों के मुताबिक है कि उन्हें दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है।

यह भी देखें : VIDEO : घंटों तार में फंसे रहे भालू…वन कर्मियों के छुड़ाते ही…

Back to top button
close