छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले युवराज और जनता कांग्रेस से इसी विधानसभा सीट के प्रत्याशी देवव्रत सिंह मतगणना के पहले गांव में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए। उन्होंने अपने फेसबुक पर इसका वीडियो भी शेयर किया है।
आपको बता दें कि देवव्रत सिंह कांग्रेस के नेशनल स्पोकपर्सन और राजनांदगांव से सांसद भी रहे हैं। वहीं कांग्रेस की सीट पर उन्होंने तीन बार विधायकी भी की है। लेकिन इस वर्ष चुनाव के पहले उन्होंने कांग्रेस से उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया था और जनता कांग्रेस में शामिल हुए थे।
वे जनता कांग्रेस से ही इस बार खैरागढ़ से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में क्रमश: 12 और 20 नवंबर को मतदान हुआ और मतगणना अगले हफ्ते यानी 11 दिसंबर को होने वाली है। लिहाजा लगातार जनसंपर्क और चुनाव की भागमभाग के बीच प्रत्याशी फुरसत के क्षणों में कोई अपने परिवार के साथ बिता रहा है तो कोई भ्रमण पर है। वहीं देवव्रत सिंह अपने गांव में ही बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।
यह भी देखे :BREAKING: राजधानी में छापा जा रहा था दो हजार का नकली नोट…प्रिटिंग प्रेस में छापा…प्रिंटर-कंम्प्यूटर जब्त
Add Comment