Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

प्रचार-मतदान के बाद अब स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में झोंकी ताकत… बढ़ाए गए CCTV कैमरे… कार्यकर्ता 24 घंटे मौजूद…

रायपुर। राजनीतिक पार्टियां स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते। स्ट्रांग रूम के बाहर अपने कार्यकर्ताओं को पहरेदारी में लगाए ही हैं इसके बाद भी सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।

ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल इन निगरानी दलों को वहां 24 घंटे मौजूद रहने की अनुमति मांगने शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय भी गया था।



कांग्रेस नेताओं ने कहा था इवीएम से छेड़छाड़ करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों ( हैकरो) को बाहर से बुलाया गया है। वे लोग मशीनों को आधुनिकतम तकनीक की मदद से प्रभावित कर सकते हैं।

उसके बाद से ही कांग्रेस के लगभग सभी प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के पास टेंट लगाकर अथवा खुले में ही डेरा जमाकर बैठ गए हैं। 12 से 15 कार्यकर्ताओं का समूह रात में भी बारी-बारी से वहां जागकर स्ट्रांग रूम पर नजर बनाए हुए हैं।



राजनांदगांव की कांग्रेस प्रत्याशी करुणा शुक्ला के चुनाव अभिकर्ता दिनेश शर्मा ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर आपत्ति की थी। सीसीटीवी कैमरे पर भी सवालिया निशान लगाया गया था। कैमरे में स्ट्रांग रूम का शटर और ताले कवर नहीं हो रहे थे।

सिर्फ परिसर की सीढिय़ां दिख रही थी। इस आपत्ति के बाद राजनांदगांव कलेक्टर ने कांग्रेस प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरे बढ़ाकर सारे क्षेत्र को कवर करने के निर्देश दिए।

यह भी देखें : कर रहा था स्ट्रांग रूम की निगरानी… ब्रेन हेमरेज से मौत…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471