छत्तीसगढ़स्लाइडर

कर रहा था स्ट्रांग रूम की निगरानी… ब्रेन हेमरेज से मौत…

जशपुर। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जिला मुख्यालय से लगे मॉडल स्कूल में बने स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई।
मृतक का नाम पंकज मिंज बताया जा रहा है। वह विगत 20 नवंबर से स्ट्रांग रूम की निगरानी कार्य में सेवा दे रहा था। शनिवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और उसे जिला अस्पताल के

बाद अंबिकापुर रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक पंकज कुनकुरी विधानसभा प्रत्याशी यूडी मिंज के लिए काम करता था। वह पेशे से मिस्त्री था और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा था। उसकी मौत से कांग्रेसियों में शोक की लहर है।

यह भी देखें : EVM में गड़बड़ी की आशंका : ना बंदूक… ना लाठी… राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता कुछ ऐसा कर रहे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा

Back to top button
close