कोण्डागांव। मैदान में दोनों ओर बैरक सजा है, जहां कुछ लोक तैनात किए गए हैं। लेकिन इनके पास ना तो बंदूक है और ना ही लाठी, फिर भी ये कर्मचारी किसी के सुरक्षा में तैनात हैं और अपने तैनाती के दौरान 24 घंटे निगरानी जमाए हुए हैं।
ये नजारा इन दिनों कोण्डागांव के इव्हींएम स्ट्रांग रूम का है। और इस निगरानी का मुआयना करने कोई और नहीं किसी मिलेट्री अधिकारी के तरह कांग्रेस प्रत्याशी मोहन मरकाम और संतराम नेताम यहां आते-रहते हैं। दरअसल कोण्डागांव के शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय को इव्हीएम स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां सुरक्षा जवानों के अलावा राजनैतिक पार्टियों के सदस्य भी अपनी चौकसी बनाए हुए है।
प्रदेश कांग्रेस लगातार ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी का आरोप लगा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी से बाकायदा, इव्हीएम स्ट्रांग रूम के ट्रीपल लेयर सुरक्षा घेरा के बाहर टेंट लगाकर तैनात होने की इजाजत ली है। इसके चलते 18 नवंबर से नेशनल कांग्रेस पार्टी से केशकाल और कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र के 3-3 कार्यकर्ता यहां तैनात किए गए हैं।
इसी तरह भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी ओर से कोई लापरवाहीं नहीं करते हुए यहां टेंट लगाकर विधिवत सुरक्षा के लिए तैनात हुए हैं। यहां तैनात भाजपा कार्यकर्ता राजेश नागे के अनुसार, उन्हें लगभग 20 वर्ष हो चुका है इस तरह के सुरक्षा कार्य में तैनात होते।
उन्होंने अपने अनुभव बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा कि, जब बस्तर संभाग एक जिला हुआ करता था तब कांग्रेस पेटियों से भरी वाहन बदल दिया करते थे। लेकिन जब से ईवीएम से मतदान होने लगा है इस तरह के गड़बडिय़ा बंद हो गई है। फिर भी किसी भी तरह के साजिश को रोकने के लिए पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है।
नित्यक्रिया से लेकर सोना तक यही
सुरक्षा पर तैनात दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि, वे सुबह सो उठकर मैदान में बनाए गए अस्थाई शौचालय में नित्यक्रिया करते हैं। इसके बाद रसोई कार्य व दिन के सारे कार्य भी यही किया जाता है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति स्ट्रांग रूम के आस-पास भी दिखाई देता है तो उसका नाम पहले तो नोट किया जाता है। फिर पार्टी के अधिकारी, प्रत्याशियों को सूचित कर बताया जाता है। पार्टी ने तैनात कर्मियों को स्थानीय पदाधिकारियों की संपर्क सूची दे रखी है।
यह भी देखें : पहली बार ग्रामीणों को मिल रहे करोड़ों रुपए के सौगात…क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
Add Comment