चीन की एक निजी कंपनी ने अपनी महिला कर्मचारी को ऐसा फरमान सुनाया जिससे महिला कर्मचारी सन्न हो गई है। कंपनी ने महिला कर्मचारी को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने जल्द ही गर्भपात नहीं कराया तो वह गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, चीनी कंपनियां हमेशा से कर्मचारियों को लेकर सख्य रव्वैय्या बनाए रखती हैं। इस बार चीन के अखबार वर्कर्स डेली में छपी इस खबर की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। सबसे खास बात तो यह है कि महिला कर्मचारी को चीनी कंपनी ने सजा देने की धमकी महज इसलिए दी है क्योंकि उसने गर्भवती होने के लिए अपने बॉस की अनुमति नहीं ली है।
आपको बता दें कि चीन के शिजाजुआंग प्रांत में एक बैंक है। जहां नियम के मुताबिक सभी महिला कर्मचारियों को साल में एक बार जनवरी में एक आवेदन जमा करना होता है। इस आवेदन के माध्यम से महिला कर्मचारियों को गर्भधारण करने की अनुमति प्राप्त करनी होती है। यदि कोई महिला कर्मचारी बिना मंजूरी के गर्भवती हो जाती है तो उसे दो विकल्प दिए जाते हैं।
पहले विकल्प में कहा जाता है या तो गर्भपात करा लो और दूसरा विकल्प आर्थिक दंड भरने के रूप में दिया जाता है। मतलब जो महिला कर्मचारी गर्भपात नहीं कराती है उसे आर्थिक दंड देना होता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कई मामलों में दंड के तौर पर सैलरी काट ली जाती है, तो कई मामलों में डिमोशन भी कर दिया जाता है। कंपनी के नियम के मुताबिक ये दोनों दंड भी दिए जा सकते हैं।
यह भी देखें : PAKISTAN: खूनी खेल में बदला क्रिकेट… रन की जगह बरसी गोलियां, देखते ही देखते बिछ गईं सात लाशें…
Add Comment