Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़: सांसद के भाई पर महिला ने लगाया RAPE और दहेज प्रताड़ना का आरोप… जीरो FIR दर्ज…

दुर्ग पुलिस ने रविवार को रायपुर जिले में महिला के साथ हुए रेप और दहेज प्रताड़ना मामले में जीरो में मामला पंजीबद्ध किया है।

पुलिस के अनुसार, रेप पीड़िता बहू ने अपने चाचा ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। रेप पीड़िता महिला मूलतः दुर्ग जिले की रहने वाली है जिसका विवाह राजधानी रायपुर में हुआ था।

रेप पीड़िता महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजय बघेल और अन्य के विरुद्ध धारा 376 (2) च , 498 ए , 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने ज़ीरो पर अपराध क़ायम कर डायरी रायपुर पुलिस को भेज दी है।



रेप पीड़िता महिला ने संभ्रांत और राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार के लोगो पर आरोप लगया है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते थे, इसके अलावा रिश्ते में अपने चाचा ससुर संजय बघेल पर बलात्कार का आरोप भी रेप पीड़िता महिला ने लगाया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय बघेल, दुर्ग सांसद विजय बघेल का रिश्ते में भाई है। पुलिस ने आरोपी संजय बघेल के पार्थिवी ग्रुप का संचालक होने की जानकारी सामने आने की बात भी कही है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471