मनोरंजनवायरल

इस एक्ट्रेस ने की थी गुपचुप शादी…6 महीने बाद ही बनी मां…शादी से पहले ही प्रेग्नेंट होने की बात पर खूब पड़ी थी डांट…

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी पैरेंट्स बन गए हैं। नेहा ने रविवार को एक नन्ही परी को जन्म दिया। बॉलीवुड से सेलेब्स को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई है। स्पॉटबाय की रिपोर्ट के मुताबिक नेहा धूपिया इस वक्त खार में बने एक हॉस्पटिल में एडमिट है। नेहा और उनकी बेटी दोनों ही सेहतमंद हैं।

बता दें नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. दोनों की गुपचुप तरीके से हुई शादी ने सभी को चौंका दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी कर लेने की जानकारी दी थी। शादी के कुछ समय बाद ही नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी का भी ऐलान कर दिया था।

नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। हाल ही में नेहा के चैट शो पर अंगद ने नेहा की प्रेग्नेंसी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था। अंगद ने बताया, नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब अंगद और नेहा ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो उन्हें बहुत डांट पड़ी थी।

यह भी देखे : शादी के लिए लडक़ी ने रखी ऐसी शर्त कि लडक़ा… 

Back to top button
close