दीपावली का पावन त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार दीपों का महापर्व दीपावली 07 नवंबर को बुधवार के दिन मनाया जायेगा, जो सभी प्रकार से शुभ है। इस दिन चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे, जो की अत्यंत शुभता लिए हुए हैं। आयुष्मान योग के उपरांत सौभाग्य योग बना हुआ है। स्वाति नक्षत्र 19 :37 बजे तक है, उसके उपरांत विशाखा नक्षत्र रहेगा जो की कल्याणकारी योग है।
शुभ मुहूर्त:-
— इस बार दीपावली पर 17:57 से 19:53 बजे तक का समय वृषभ लग्न होने की वजह से शुभ है।
— दिन में 13:39 से लेकर 15:04 बजे तक कुम्भ लग्न है, जो कि व्यापारी और व्यावसायिक स्थल पर पूजन के लिए शुभ है।
— रात्रि 12 :30 से लेकर रात्रि 02 :51 बजे तक सिंह लग्न होने की वजह से यह समय उन लोगों के लिए कल्याणकारी है, जो मंत्र जाप या साधना करते हैं।
Add Comment