राजस्थान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 95 वर्षीय बुुजुर्ग अपनी मौत के 4 घंटे बाद ही फिर से जिंदा हो गया। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक इस बुुजुर्ग के अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां हो गई थी। यहां तक कि उसके बेटों ने मुखाग्नि देने सिर तक मुंड़वा लिए थे। लिए तभी एक चमत्कार हुआ वो बुुजुर्ग जिंदा हो गए।
मामला राजस्थान के झुंझुनू के खेतड़ी इलाके का है। स्थानीय लोगों के बीच इस पर खूब चर्चा हो रही है कि बबाई गांव के पास ढाणी भगतावाला में एक 95 वर्षीय बुजुर्ग मौत के चार घंटे बाद पुनर्जीवित हो गए।
बालूराम और रणजीत ने बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे उनके पिताजी बुद्धराम गुर्जर की मृत्यु हो गई थी। तमाम रिश्तेदारों को जानकारी दे दी गई थी। अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली गई। मुखाग्नि देने के लिए पुत्रों ने मुंडन भी करवा लिया।
लेकिन जैसे ही उन्हें रिवाजों के तहत नहाने के लिए ले गए, लोगों ने महसूस किया कि उनकी बॉडी में सांसें आ गई हैं। उन्हें खाट पर लिटाया गया। कुछ समय बाद ही वे अच्छी तरह बोलने लगे। परिजनों और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौर गई। लोग भगवान का चमत्कार मानकर पूजा पाठ करने लगे।
यह भी देखें : एजेंट के चक्कर में अंजान लडक़ी से शादी करना युवक को पड़ा महंगा…शादी के दूसरे दिन ही खुल गई दुल्हन की पोल…
Add Comment