रायपुर। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पर परिवारवाद के आरोपो पर तीखा पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा और भाजपा की सरकार द्वारा 15 वर्षो में मुख्यमंत्री रमन सिंह के कुनबे को ही आगे बढ़ाने का आरोप लगाते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है
कि पिछड़े वर्ग के नेता मधुसूदन यादव की टिकिट काट कर रमन सिंह का पुत्र होने की योग्यता के कारण अभिषेक सिंह को टिकिट दे दिया गया जिनका भाजपा संगठन में कोई योगदान नही था। रमन के समधी आयुष में कुलपति रहे। दामाद डी.के. अस्पताल में नोडल अधिकारी है।
बेटी को अखिल भारतीय डेंटल काउन्सिल ऑफ इंडिया का स्टेट कोटे से सदस्य बनाया गया था। आगे त्रिवेदी ने कहा है कि संयुक्त परिवार का ऐसा आदर्श उदाहरण और कहा देखने मिलेगा। जहां मुख्यमंत्री रमन सिंह स्वयं, उनके पुत्र, उनकी पुत्री, उनके दामाद, उनके समधी, उनके समधी जीबी गुप्ता के छोटे भाई, उनके साला, उनके बहनोई, उनके ममेरे भाई, उनके भांजा विभिन्न संगठनों के और खासकर लाभ के पदों पर विराजमान है।
यह है कथित राष्ट्रीय पार्टी भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा। भाजपा अब बीजेपी नहीं एसडीएस पार्टी (साला दामाद समधी पार्टी) में तब्दील हो गयी है। स्वयं मुख्यमंत्री, बेटा सांसद, समधी कुलपति, दामाद नोडल आफिसर, परिवार के अन्य सदस्य डीन और दीगर सरकारी लाभ के पदों पर।
यह भी देखें : पार्टी का संकल्प पत्र बन कर तैयार, प्रदेश को विकसित राज्यों में शुमार करने का विजन भाजपा जनता के बीच रखेगी
Add Comment