
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 27 अक्टूबर को बस्तर प्रवास पर जाएंगे। वे चुनाव प्रचार की शुरूआत कोंटा विधानसभा क्षेत्र के दोरनापाल से करेंगे। इस दौरान वे चार विधानसभा कोण्टा, दंतेवाड़ा, बस्तर व नारायणपुर में पहुंचकर चुनावी सभा लेंगे। इसके बाद वापस राजधानी के लिए रवाना हो जायेंगे। 26 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद इसी दिन शाम को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किया जायेगा। इसके दूसरे दिन यानी 27 अक्टूबर को ही मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने बस्तर आयेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 27 की सुबह 10.15 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से प्रस्थान कर 11.30 बजे दोरनापाल, विकासखंड कोंटा पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान कर 12.45 को गीदम पहुंचे। यहां वे आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1.30 से 2.00 तक का समय लंच व आरक्षित रखा गया है। वहीं दोपहर 2.00 बजे गीदम से प्रस्थान कर वे 2.20 बस्तर पहुंचेंगे। यहां आमसभा को संबोधित करने के बाद वे 3.15 बजे बस्तर से प्रस्थान कर 3.30 बजे मादलापाल आएंगे। यहां आमसभा को संबोधित करने के बाद वे 4.15 बजे रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 5.15 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।