क्राइम

मुखबिरी के संदेह में सरपंच पति की अपहरण के बाद नक्सली हत्या

कांकेर। कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में माओवादियों ने एक बार फिर नक्सल इलाकों में दहशत फैलाते हुए सरपंच पति लालसाय दुग्गा की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अंतागढ़ थाना क्षेत्र के बोदली गांव में 20-25 हथियारबंद नक्सलियों ने धावा बोल दिया।

नक्सलियों ने गांव के लाल साय दुग्गा को घर से बाहर निकाला और बंदूक की नोक पर अगवा कर जंगल की ओर ले गए। सुबह उसका शव मुख्य मार्ग पर पड़ा मिला। दरअसल नक्सलियों को यह संदेह था कि लालसाय उनकी गतिविधियों की सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाता है।


ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी संख्या में आये नक्सलियों ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने के लिए कहा है। इधर एसपी कन्हैया लाल धुव ने घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में पुलिस बल बढ़ा दिया है।

यह भी देखे : कांकेर रोडवेज के वर्कशॉप में हादसा, हेल्पर पर चढ़ गई बस

Back to top button
close