
रायपुर। राजनांदगांव में मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के खिलाफ करूणा शुक्ला को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उतारने की तैयारी कर रही हैं। कांग्रेस के चुनाव समिति में करूणा को लेकर चर्चा चल रही हैं और सूची भी कुछ देर बाद जारी हो सकती है, लेकिन कांग्रेस भाजपा की सूची जारी होने का इंतजार कर रही है। ज्ञात हो कि राजनांदगाव को राजनीतिक गलियारों में अहम सीट माना जा रहा है क्योंकि इस सीट पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कब्जा है और कांग्रेस के पास ऐसा कोई चेहरा भी नहीं है जो मुुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।