रायपुर। पहले चरण में होने वाले चुनाव को लेकर आखिरकार कांग्रेस ने सूची जारी कर दी है। इस मामले में बीजेपी पीछे रह गई हैं। 18 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 12 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषण कर दी है वहीं शेष बचे अहम सीटों पर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है इन अहम सूची को संभवता देर रात तक कांग्रेस जारी कर सकती हैं। जिन सीटों पर सूची जारी कि गई है उसमें अधिकांश चेहरे पुराने है और कुछ नए।
जिसमें कोंटा से लगातार विधायक रहे कवासी लखमा पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। वहीं दंतेवाड़ा से देवती कर्मा, बस्तर से लखेश्वर बघेल,चित्रकोट से दीपक कुमार बैज जो कि वर्तमान में कांग्रेस के सीटिंग विधायक हैं। अंतागढ़ से अनूप नाग, भानुप्रातपपुर से मनोज सिंह मनडावी, कांकेर, शिशु पाल सिंह सोरी, केशकाल संतराम नेताम, कोंडागांव से मोहन लाल मरकाम, नारायणपुर चंदन कश्यप, जगदलपुर रेखचंद जैन, बीजापुर से विक्रम शाह मंडावी का नाम शामिल हैं।
यह भी देखे : BREAKING : डोंगरगढ़ में प्लास्टिक की नाव पलटने से एक बच्चे की मौत, चार को गोताखोरों ने बचाया
Add Comment