पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आधे से अधिक हिस्सा केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से लगाए जा रहे टैक्स का होता है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हमेशा ही हाहाकार मचा रहता है। कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार और पेट्रोल कंपनियों ने पट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाते हुए कुछ राहत तो दी है, वहीं दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जहां पेट्रोल की कीमतें चॉकलेट से भी कम हैं। पेट्रोल की कीमतों को लेकर जानिए खास देशों के बारे में।
वेनेजुएला में 2 रुपए में एक लीटर पेट्रोल मिलता है
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल वेनेजुएला में मिलता है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस (www.globalpetrolprices.com) के अनुसार वेनेजुएला में 21 मई 2018 को पेट्रोल की कीमतें अमेरिकी डॉलर के 100वें हिस्से (करीब 68 पैसे) के बराबर हैं। 1 अक्टूबर 2018 को यहां पेट्रोल की कीमत दो रुपए प्रति लीटर थी।
सउदी अरब में 8.16 रुपए प्रति ली. में मिलता है पेट्रोल
सउदी अरब अमीर देशों में से एक है। सऊदीअ रब में तेल के भंडार भरे हैं। सउदी पूरी दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई करता है। सउदी में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 0.47 सउदी रियाल है। इसे भारतीय रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 8.16 रुपए बनेगी।
लीबिया में 9.11 रुपए प्रति ली. में मिलता है पेट्रोल
लीबिया लिस्ट में तीसरे स्थान पर है, लीबिया में भी पेट्रोल की कीमतें अमेरिकी डॉलर के हिसाब से तय होती हैं। लीबिया में पेट्रोल की कीमत 0.14 प्रति लीटर है। इसे भारतीय रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 9 रुपए 11 पैसे बनती है।
मिस्र में 13.52 रुपए प्रति ली. में मिलता है पेट्रोल
मिस्र लिस्ट में चौथे स्थान पर है, इजिप्ट यानि कि मिस्र। मिस्र में पेट्रोल की कीमतें 3.6 इजिप्शियन पॉउंड है। जिसे अगर भारतीय रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 13.52 रुपए बनती है। मिस्र में पेट्रोल की कीमत 13.52 रुपए प्रति लीटर है।
अल्जीरिया में 23 रुपए प्रति ली. में मिलता है पेट्रोल
अल्जीरिया लिस्ट में 5वें नंबर पर है, अफ्रीकी देश अल्जीरिया यूरोपीय देशों की जल सीमा से सटा हुआ है। अल्जीरिया में पेट्रोल की कीमतें अभी 40.30 अल्जीरियन दिनार हैं जिसे रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 23 रुपए बनती है।
पेट्रोल पर वैट और एक्साइज टैक्स का गणित : पेट्रोल की वास्तविक कीमत पर 19.48 रुपये एक्साइज ड्यूटी के तौर पर जोड़ा जाता है, वहीं डीजल पर 15.33 रुपये का एक्साइज ड्यूटी जोड़ा जाता है। यह ड्यूटी केन्द्र सरकार की टैक्स से कमाई का हिस्सा बनता है। इसके अलावा प्रत्येक राज्य में अलग-अलग दर पर वैट वसूला जाता है।
दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादकों में शुमार ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 20.47 रुपये है।
इस अफ्रीकी देश में पेट्रोल की कीमत 24.51 प्रति लीटर है।
कुवैत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 24.90 रुपये प्रति लीटर है।
यह भी देखे : बड़ा ऐलान : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, रमन सिंह ने घटाए ढाई रुपए, केन्द्र ने भी कम किए 2.50 पैसे
Add Comment