बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक दिलीप कुमार को निमोनिया के चलते रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी 5 सितंबर को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सितंबर को दिलीप कुमार के सीने में दर्द और इंफेक्शन की शिकायत थी। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो लगातार ट्वीट के जरिए दिलीप कुमार की सेहत के बारे में जानकारी देती रहती थीं। उस समय भी दिलीप कुमार की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था। इसके चलते उन्हें तीन दिन तक आईसीयू में रहना पड़ा था। एक महीने बाद फिर से वो अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।
बीते सितंबर को जब 95 वर्षीय दिलीप कुमार को भर्ती करवाया गया था उस समय वह नेजल फीड पर थे। उन्हें जो खाना दिया जा रहा था वो भारी मात्रा में उनके फेफड़ों में जमा हो गया था। दिलीप कुमार की सेहत एक बार फिर से बिगड़ जाने से पत्नी सायरा बानो काफी परेशान है। यह समय उनके लिए मुश्किलों भरा है और वह सारी कोशिशें कर रही हैं जिससे दिलीप कुमार जल्द ठीक हो जाएं। साथ ही दिलीप कुमार के चाहने वालों से भी वह उम्मीद कर रही हैं कि वे सभी उनकी अच्छी सेहत की कामना करें।
Add Comment