उत्तरप्रदेश के अमरोहा में नशे में धुत्त एक शराबी जिंदा सांप निगल गया। जिससे कुछ घंटों के बाद ही उसकी मौत हो गई। सबसे हैरानी की बात यह रही कि ऐसा करते लोगों ने उसे रोका नहीं बल्कि घटना का वीडियो बनाने में मस्त रहे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल कर दिया।
रिपोट्र्स के मुताबिक मृतक की पहचान 40 वर्षीय महिपाल सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सिंह मजदूरी का काम करता था। एक दिन उसने काफी मात्रा में शराब पी रखी थी। शराब के नशे में उसने सडक़ किनारे से एक सांप को उठा लिया। इस दौरान वहां कुछ लोग एकत्र हो गए और उसे सांप के साथ खेलने के लिए उकसाने लगे। इस दौरान लोगों ने अपने मोबाइल फोन से उसकी रिकॉर्डिंग भी की। लोगों के उकसाने पर महिपाल ने सांप को पहले अपने हाथ पर रखा और फिर अपने सिर पर। तभी किसी ने महिपाल से सांप को अपने मुंह में रखने के लिए कहा। लोगों के कहने पर महिपाल ने सांप को अपने मुंह में रख लिया। महिपाल की हालत बिगड़ते देख उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पायी और चार घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
यह भी देखे : लडक़ी के साथ बिस्तर पर चुपचाप सोया हुआ था वो, देखते ही निकल गई चीख…
Add Comment