बिलासपुर। स्कूली बच्चों से भी स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि 6 बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना बिलासपुर जिले के पेंड्रा की है जहां आज केरला अंग्रेजी मीडियम स्कूल में छुट्टी के बाद स्कूल से बच्चे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी स्कूल बस अनियंत्रित हो गयी और रोड के किनारे एक नाले में गिर गयी।
हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी। राहगीरों ने इस स्कूल बस को दुर्घटनाग्रस्त होते देखा, तो तत्काल बच्चों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में मृत बच्ची का नाम अंशिका वर्मा बताया जा रहा है। वहीं घायल बच्चों को ईलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
यह भी देखे : 12 वर्षीय बालक की मौत की वजह बना गुब्बारा, जानें क्या है मामला…
Add Comment