जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले में पुलिस-नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में दोनो तरफ से जमकर फायरिंग की गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से जमकर फायरिंग की गई। मौके से पुलिस के जवानों ने एक घायल नक्सली को भी धरदबोचा है। घायल नक्सलियों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। घायल नक्सली का नाम भीमा मड़कामी को गिरफ्तार किया है।
बस्तर डीआईजी रतनलाल डांगी ने बताया कि किरंदुल थाने से संयुक्त पुलिस बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुआ था। ग्राम मड़कामीरा एवं समलनार के मध्य घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। मौके से एक घायल नक्सली को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी भीमा मड़कामी के रूप में शिनाख्त की गयी है।
यह भी देखे : 8 लाख के ईनामी समेत 3 नक्सलियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Add Comment