छत्तीसगढ़

धरना स्थल पर मनाया जायेगा कृष्णा जन्माष्ट्मी

संजय सोनी,रायपुर। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के अनिश्चित कालीन हड़ताल का आज 33 वॉ दिन है। वही मौजूद तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा की स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी की मांग जायज है। जिसे शासन को पूरा करना होगा। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों का कहना है की कल हम कृष्णा जन्माष्ट्मी धरना स्थल पर ही मनाएंगे।



स्वास्थ्य संयोजक बहनो का कहना है। की शासन हमारी मांग को जल्द से जल्द पूरा नहीं करेगी तो हम धरना स्थल पर ही हम तीज का पर्व मनाएंगे। बता दे आपको की ये वही कर्मचारी है। जो अपनी मांग को लेकर 33 दिन से डाटे हुये है। और उनका कहना है। की जब तक शासन हमारी मांग को पूरा नहीं करेगे तब तक हम इस धरना स्थल पर बैठे रहेगे।

यह भी देखें : छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, इस जिले में आया 4.7 तीव्रता का भूकंप 

Back to top button
close