रायपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री और आदिम जाति तथा अनु.जाति विभाग के मंत्री केदार कश्यप की कार्यशैली से प्रभावित होकर आज नारायणपुर विधानसभा के 350 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। इस तरह से कांग्रेस को एक जोरदार झटका लगा है।
आज रविवार को फरसगुड़ा के सामुदायिक भवन में नारायणपुर विधानसभा के विधायक एवं स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में उनके विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं मंत्री केदार कश्यप के विकास कार्यो से प्रभावित होकर नारायणपुर विधानसभा के लगभग 350 कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
नारायणपुर भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण मरकाम, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, उत्तमचंद जैन, रोमन बघेल, नाडु नाग, भगत बघेल के मार्गदर्शन में नारायणपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी एवं मंत्री केदार कश्यप पर आस्था जताते हुए भाजपा में प्रवेश किया। भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप सरपंच चमरीन बाई सोनपुर, यशवंत सरपंच बडगांव, महेश कोर्राम सरपंच तारागांव, रामेश्वरी सरपंच फरसगांव शामिल है। इस अवसर पर श्री कश्यप ने सभी भाजपा प्रवेश करने वालों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार में आप सभी का स्वागत है। आप सभी के सहयोग से हम नारायणपुर को विकास के मार्ग में पहले से अधिक तेज गति से ले जाने के लिए कृत संकल्पित है।
यहाँ भी देखे : रेणु जोगी ने किया कोटा से चुनाव लडऩे का ऐलान, कांग्रेस विधायक उम्मीदवार बनने पेश की दावेदारी
Add Comment