रायपुर। राजधानी पुलिस ने हर्बल नट बीज की सप्लार्ई के नाम में करोड़ों की ठगी करने वाले अंर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने महाराष्ट्र के मुंबई से धरदबोचा है।
इसका खुलासा करते हुए रायपुर क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि निवासी अनिल खण्डेलवाल कावा ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर से आरोपियों ने फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से हर्बल नट की सप्लाई के नाम से संपर्क किया था। आरोपी ने मारिया मार्शल निवासी इंग्लैंड के नाम पर फेसबुक में प्रोफाइल बना रखा है। प्रार्थी को प्रत्येक महीने 100 पैकेट हर्बल नट का ऑर्डर दिलाने का झांसा देकर 13 लाख 70 हजार की ठगी कर चुके है।
कई कंपनियों के नाम पर सैकड़ों सैकड़ों फर्जी खाते आरोपियों के द्वारा खोले गए है। गिरोह में विदेशी नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है। मुम्बई में गिरोह के सदस्यों ने मसाला ट्रेडिंग और ठेकेदारी के नाम पर ऑफिस खोल रखे है। इसके आड़ में ठगी का कारोबार संचालित करते है। फर्जी खातों में करोड़ों की लेनदेन का हिसाब है। छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्य के लोगों को ठगी का शिकार बना चुके है।
यह भी देखें : पत्थर खदान में ब्लास्ट, 11 की मौत, कई घायल
Add Comment