अन्यवायरल

आप भी हैं छोटे बच्चों के पैरेंट्स तो जरूर पढ़े ये खबर

मां ये सिर्फ एक शब्द ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए पूरा संसार ही है। एक बच्चे का पालन-पोषण कर उसे अच्छी परवरिश देने में मां की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। हम आपको बताने जा रहे हैं अमरीका के लॉस एंजिलिस की रहने वाली एक ऐसी महिला के बारे में, जो सुबह उठने के बाद भी फ्रेश नजर नहीं आती थी। वह काफी थकी-थकी सी रहती थी। जब उसके पति को कुछ समझ नही आया तो उसने महिला के रुम में कैमरा लगा दिया। लेकिन कैमरे जो रिकॉर्ड हुआ वो हैरान करने के साथ ही मां की ममता को दिखाता है।


मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, अमेरिका के लॉस एंजिलिस की रहने वाली मेलानिया डार्नेल सुबह उठने के बाद भी भी फ्रेश नजर नहीं आती थी। वह काफी थकी-थकी सी रहती थी। मेलानिया के पति को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर उसकी पत्नी के साथ क्या दिक्कत हो रही है। इसके पीछे का राज जानने के लिए पति ने एक प्लान बनाया जिसके तहत मेलानिया के रूम की छत पर एक कैमरा लगाया गया। फिर कैमरे में रिकॉर्ड हुआ वो सब कुछ जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। वीडियो में दिख रहा था कि मेलानिया अपने बच्चों को सुलाने के चक्कर में खुद नहीं सो पाती हैं, जिसकी वजह से वह दिन में काफी थका हुआ महसूस करती हैं।


मेलानिया के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक तो दस महीने का है। मेलानिया को सबसे ज्यादा माइलो तंग करता है। माइलो के अलावा मेलानिया की एक दो साल की बेटी भी हैं जो कई बार अपनी मां को रात में परेशान करती हैं। हालांकि मां भी अपने बच्चों को खुश रखने के लिए अपनी रातों की नींद के साथ साथ अपना पूरा जीवन उन पर न्यौछावर कर देती है।

यह भी देखे –47 साल की उम्र में फिर बने माता-पिता, दंपत्ति ने उठा लिया यह खौफनाक कदम…

Back to top button
close