क्राइमवायरल

सोने की तस्करी करता था ये कांग्रेसी नेता, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर दबोचा

मुंबई में सोने की तस्करी करने वाले एक कांग्रेसी नेता को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर धर दबोचा। कांग्रेस नेता मोहम्मद जमादार पर 15 किलोग्राम सोने की तस्करी का आरोपी है। राजस्व खुफिया विभाग और मुंबई पुलिस ने ये कार्रवाई की। आरोपी को पकडऩे के लिए अधिकारियों ने लगभग 45 मिनट तक उसका पीछा करना पड़ा। आरोपी दक्षिण मुंबई कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष है। आरोपी के खिलाफ के जारी रिमांड के मुताबिक वह सोने की तस्करी का एक रैकेट चलाता है। आरोपी मोहम्मद जमादार इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड है। आरोपी इस रैकेट को दुबई से चलाता था। इसके लिए वह कमीशन पर लोगों को रखता था।


मीडया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी 2015 से इस रैकेट को चला रहा था। गुरुवार जैसे की राजस्व विभाग के अधिकारियों ने आरोपी जमादार की गिरफ्तारी की तैयारी की, उसके इस बात की भनक लग गई। जिसके बाद आरोपी अपनी मर्सिडीज कार में सवार होकर वहां से फरार हो गया। यहीं से आरोपी के भागने और अधिकारियों के पीछा करने की शुरुआत होती है। अधिकारियों ने 45 मिनट तक आरोपी जमादार का पीछा किया और 8 पुलिस की गाडिय़ों की बैरिकेडिंग करके उसके पकड़ा जा सका।

यहाँ भी देखे : सर्चिग पर निकले जवानों को मिला 5 किलो का आईडी बम

Back to top button
close