वायरल

बहू को अकेली देख बिगड़ी ससुर की नीयत, करना चाहा गंदा काम, विरोध करने पर बन गया शैतान और….

राजस्थान के चूरू इलाके से एक ससुर की हैवानियत सामने आई है। यहां रहने वाले एक 50 वर्षीय शख्स ने सोमवार रात अलग मकान में रहने वाली अपनी ही 30 वर्षीय बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर जब उसने विरोध किया तो असुर बने ससुर ने उसके पूरे शरीर को चाकू से गोद कर रख दिया। वह तब तक उसे चाकू से मारता रहा जब तक कि वह बेसुध नहीं हो गई।

पुलिस के अनुसार, डीबी अस्पताल में भर्ती महिला के बयान के आधार पर ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बयान के बाद महिला बेहोश हो गई। पीडि़ता ने पुलिस को बयान में बताया कि सुसर ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार किए। आस-पास के लोगों को जब इस बात का पता चला तो आरोपी ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पीडि़ता ने बताया, शादी को 11 साल बीत चुके हैं। जबकि वह बीते 4 साल से अपने सास-ससुर से अलग रह रही थी। वह अपने बच्चों और पति के साथ रहती है। महिला के दो बच्चे हैं। पति 4 दिन से जयपुर गए हुए थे । इसका मौका पाकर रात को ससुर पीडि़ता के घर आया।



पूछने पर बताया कि वह बच्चों के साथ सोने आया है। तकरीबन रात 11 बजे पीडि़ता ऊपर के कमरे में जाकर सो गई और कुंडी लगा ली। लेकिन रात को ससुर बच्चों के पास से उठकर उसके कमरे तक जा पहुंचा। देर रात वह खिडक़ी से दबे पांव वह कमरे में दाखिल हुआ और पास जाकर लेट गया।

पीडि़ता को जब इसका आभास हुआ तो उसने ससुर का विरोध करते हुए उसे बाहर जाने को कहा। लेकिन उसकी तो नियत में खोट था। वह बहू की इस बात पर बोला तेरे साथ मैं गलत काम करूंगा। इतना कहने के बाद वह बहू पर भूखे भेडि़ए की तरह झपट पड़ा। जब ससुर जबरदस्ती करने लगा तो पीडि़ता ने उसे जोर से धक्का देकर बिस्तर से नीचे गिरा दिया और शोर मचाने लगी।

तभी उसने डराने के लिए चाकू निकाल लिया और कहने लगा- मान जा वरना तुझे मार दूंगा। आज गलत काम करके ही रहूंगा। इस पर भी उसने विरोध किया तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। महिला के सिर, माथे, गले, पीठ, चेहरे, कोहनी व दोनों हाथों पर वार किए। जब महिला दर्द से कराहने लगी तो शोर सुनकर बच्चे भी उठ गए।



इस पर बच्चे भी जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इतने में ससुर छत से नीचे उतरकर भाग गया। इसके बाद महिला पड़ोसियों के पास गई। तब उन लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के शरीर पर 50 से ज्यादा जख्म मिले जिनमें 275 टांके लगाने पड़े।

वहीं बहू को लहूलुहान करने के बाद आरोपी ने जहर खा लिया। आरोपी ससुर की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई।

यह भी देखें : CLASSROOM में बैठकर ये गंदा काम कर रही थी छात्रा, जानकर भी यकीन नहीं होगा

Back to top button
close