रायपुर। आज मेकाहारा अस्पताल में संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस वाहन के भीतर हुई एक बच्चे की मौत पर युवा कांग्रेस ने गहरा दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी युवक कांग्रेस द्वारा की गई है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता शेख मुशीर ने बताया कि युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश पटेल ने आज मेकाहारा अस्पताल में संजीवनी एक्सप्रेस में हुई बच्चे की मौत पर बेहद दुख जताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। प्रवक्ता शेख मुशीर ने कहा कि जिस मां का बच्चा उसकी आंखों के सामने तड़-तड़प के मर गया हो क्या वो इस दृश्य को जीवन भर भूल पायेगी? ढाई घंटे तक कंडम सरकारी एम्बुलेंस का दरवाजा नही खोल पाये कर्मचारी, सोचिये यह राज्य सरकार का कैसा विकास है?
शेख मुशीर ने बताया लगातार इस बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ युवा कांग्रेस आंदोलनरत है। आज भी इस घटना के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग करने निकले हमारे रायपुर के युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने जबरिया गिरफ्तार किया और जेल ले गई। लेकिन युवा कांग्रेसी पुलिस के इन कार्यवाहियों से डरने वाले नहीं है। जब तक पूरे प्रदेश में इस बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त नही किया जाता तब तक युवा कांग्रेस अध्यक्ष उमेश पटेल के नेतृत्व में निरंतर आंदोलन करती रहेगी।
यह भी देखे – EXCLUSIVE : जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 4 महिलाओं समेत 6 घायल
Add Comment