छेडख़ानी का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, काट दिया प्राइवेट पार्ट

कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां छेडख़ानी का विरोध करने पर इलाके के ही कुछ दबंग युवकों ने चंदन नामक युवक का गुप्तांग काट दिया। कथित रूप से ये आरोपी स्कूल आते-जाते समय छात्राओं के साथ छेडख़ानी करते थे, जिसका चंदन विरोध करता था। इसी वजह से दबंग युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जख्मी हालत में चंदन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह मामला कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली के रनिया इलाके के चिराना गांव का है। पीडि़त चंदन ने बताया कि इलाके के ऋषि और जीतू हमेशा लड़कियों के साथ छेडख़ानी करते थे।
वह उनकी इन हरकतों का विरोध करता था। इसको लेकर दोनों उसे दुश्मन मानने लगे। शनिवार रात ऋषि और जीतू ने उसका पीछा किया। सुनसान इलाका देखकर दोनों ने उसे पकड़ लिया और उसका गुप्तांग काट दिया।
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लहूलुहान हालत में चंदन को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे रनिया के राजावत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, चंदन की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं और उन्हें पकडऩे के प्रयास जारी हैं।
यह भी देखे – खुले में शौच गया था ये शख्स, मगरमच्छ ने पकड़ा और चबा डाला…