क्राइमवायरल

पत्नि ने पति पर पिचकारी से डाला तेजाब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पीलीभीत। पत्नि ने ही पति पर एसिड से हमला कर दिया। उसने पिचकारी से पति पर एसिड अटैक किया। तेजाब से जलने के बाद वह तड़पने लगा। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये हमला पत्नि ने क्यों किया यह जानने का प्रयास किया जा रहा है। पीलीभीत के नगर कोतवाली इलाके आवास-विकास में स्थित काशीराम आवास में रहने वाले फरहत (43 वर्ष) पर बुधवार को एसिड अटैक किया गया था।



ये एसिड अटैक किसी और ने नहीं बल्कि उसकी खुद की पत्नी ने पिचकारी में भर कर किया। पीडि़त फरहत ने बताया कि वह अपनी पत्नि व परिवार के साथ काशीराम आवास में रहता है। वहीं एक अन्य महिला परवीन से उसने दूसरी शादी की है। उसकी दूसरी पत्नि ईदगाह कांशीराम कालोनी में रहती है। फरहत के अनुसार उसका दूसरी पत्नी परवीन के साथ मामला चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। उसी मामले में दबाव बनाने के लिए उसने एसिड अटैक किया है।

यह भी देखें : पति के टुकड़े कर रही थी पत्नि, घरवालों ने देखा तो रह गए सन्न, चार दिन पहले हुई थी शादी

Back to top button
close