क्राइमदेश -विदेश

पति के टुकड़े कर रही थी पत्नि, घरवालों ने देखा तो रह गए सन्न, चार दिन पहले हुई थी शादी

छपरा। हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नि ने सिर दर्द से परेशान होकर अपने पति की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नि को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सिन्की देवी है जिसकी चार दिन पहले ही मुकीमपुर निवासी रविन्द्र सिंह से दूसरी शादी हुई थी। इस हत्या के बाद पुलिस सिन्की देवी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह की भी ये तीसरी शादी थी, लेकिन हत्या की असली वजह क्या है?

इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं सिर दर्द के कारण हत्या की इस घटना से मुकीमपुर गांव सकते में है। मृतक के भाई संतोष सिंह ने बताया कि रविंद्र सिंह ने 29 जून को सिन्की देवी से शादी की थी और जब बीती रात उनके कमरे से कुछ काटने की आवाज आई तो उन लोगों ने खिड़की से देखा तो सन्न रह गए। सिंकी देवी गड़ासे से अपने पति रविंदर सिंह के टुकड़े कर रही थी। परिजन जब तक दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए तब तक रविंद्र सिंह की मौत हो चुकी थी।

यह भी देखे – EXCLUSIVE : कुत्ता काटने के 10 दिन बाद करने लगा था ऐसी हरकत, आखिरकार हो गई मौत, संपर्क में सभी लोगों को लगाया जा रहा रैबिज का इंजेक्शन

Back to top button
close