छत्तीसगढ़

WALLMART- FLIPKART डील के विरोध में रायपुर में भी हुआ प्रदर्शन

रायपुर। कांफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि देशभर में 1000 स्थानों पर हुए विरोध प्रदर्शन में 10 लाख व्यापारी शामिल हुए। हाल ही में हुई वालमोर्ट फ्लिपकार्ट डील के खिलाफ मंगलवार को देशभर में कैट के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर सरकार से मांग की गई कि इस डील को रद्द किया जाए। इस प्रदर्शन में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन व्यापारियों ने शामिल होकर अपना विरोध जताते हुए देश के रिटेल व्यापार एवं अर्थव्यवस्था के लिए घातक बताया। दिल्ली में यह विरोध धरना प्रमुख व्यापारिक बाजार करोल बाग में आयोजित किया गया। वहीं रायपुर, दुर्ग-भिलाई, चांपा, तिल्दा, भाटापारा, मनेन्द्रगढ़, कांकेर, मुंबई, नागपुर, चेन्नई, हैदराबाद, बंगलौर, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, झांसी, भोपाल, सूरत, अहमदाबाद, कोलकाता, गुवाहाटी, रांची, राउरकेला आदि शहरों में आयोजित किए गए।

यहाँ भी देखे : नौकरी लगाने के नाम पर 30 बेरोजगारों से 27 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

Back to top button
close