रायपुर। जहां एक तरफ प्रदेश के करीब 1 लाख 50 हजार शिक्षाकर्मियों के संविलियन आदेश जारी के होने के बाद तमाम शिक्षाकर्मियों मेें हर्ष का माहौल है। वहीं जुलाई माह के एक तारीख को संविलियन दिवस मनाने की भी घोषणा की गई है। इस तरह से संविलियन आदेश जारी होने के बाद प्रदेश के तमाम शिक्षाकर्मी अपने-अपने अंदाज में राज्य सरकार के मुखिया डॉ. रमन सिंह और मोर्चा पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त कर रहे है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह और शिक्षक पंचायत ननि मोर्चा के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया है।
इसे संविलियन गीत भी कहा गया है जिसे शिक्षाकर्मियों द्वारा तैयार किया गया है। ये संविलियन गीत शालेय शिक्षाकर्मी संघ और पंचायत-नगरीय निकाय मोर्चा की तरफ से तैयार किया गया है। पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के जिन पांच सारथियों की बदौलत इस नामुकिन को मुमकिन बनाया, उन्हें भी शुभकामनाएं दी है। मशहूर भोजपुरी सांग्स तू लगाबे लू जब लिपस्टिक की लिरिक्स को बालोद के शिक्षाकर्मियों ने तैयार किया है। वाकई में बेहद शानदार शब्दों को पिरोकर ये संविलियन गीत तैयार किया गया है।
यहाँ भी देखे : शिक्षाकर्मी : 1 जुलाई को संविलियन दिवस मनाने का प्रस्ताव
Add Comment