छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़ : भूपेश सरकार का पहला बजट सत्र 8 फरवरी से…लगने लगी सवालों की झड़ी…अब तक लगे 1390…

रायपुर। बजट सत्र में इस बार सवालों की झड़ी लगेगी। भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल का दूसरा विधानसभा सत्र एवं पहला मुख्य बजट सत्र में इस बार सदस्यों की ओर से बढ़-चढ़कर सवाल लगाए जा रहे है। अब तक कुल 1390 सवाल लगाए जा चुके हैं, वहीं सवाल लगाने का सिलसिला अभी भी जारी है। संभवत: सत्र प्रारंभ होते तक सवालों का आकड़ा 1500 के करीब या पार हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र 8 फरवरी से प्रारंभ होकर 8 मार्च तक चलेगा। एक माह तक चलने वाले बजट सत्र में विधानसभा स्तर, जिला स्तर यहां तक प्रदेश स्तरीय सवाल भी सदस्यों द्वारा लगाए गए हैं।



ये पहला सत्र होगा जिसमें सत्ता पक्ष के रूप में कांग्रेस मंत्रिमंडल के सदस्य विपक्षी दलों भाजपा, जनता कांग्रेस-बसपा गठबंधन एवं निर्दलीय सदस्यों द्वारा लगाए गए सवालों का जवाब देंगे।  इससे पहले 15 साल तक राज्य में भाजपा की सरकार थी और कांग्रेस विपक्ष की अहम भूमिका में रही।

लंबे समय के बाद कांग्रेस अब सत्ता में काबिज हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहली बार सदन में अपना वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए मुख्य बजट पेश करेंगे। ये बजट वे सत्र के पहले दिन 8 फरवरी को ही पेश करेंगे। बजट के लिए कांग्रेस सरकार ने सभी विभागों से प्रस्ताव मंगाकर मंत्रिपरिषद की बैठक में उस पर चर्चा कर ली है।

यह भी देखें : कई जिलों के कलेक्टर होंगे इधर से उधर…कुछ नामों पर चर्चा तेज… 

Back to top button
close