रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओ की एक हफ्ते से अधिक समय से जेल में बंद किये रखने की कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार राजनैतिक विरोध को दबाने के लिए अलोकतांत्रिक रवैय्या अख्तियार कर रही है। प्रजातंत्र में विरोध प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है। आप के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का प्रतीकात्मक विरोध करने का प्रयास किया था, उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। उनके द्वारा किसी भी निजी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नही पहुचाया गया था।
उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, किसी प्रकार की हिंसक गतिविधियां नही थी। ऐसे में विरोध करने मात्र से एक राजनैतिक दल के लोगो पर गम्भीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने से स्प्ष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी में विरोध सहने की क्षमता नही बची है। लोकतंत्र में किसी भी सरकार के इस प्रकार के अतिवादी आचरण को बर्दाश्त नही किया जा सकता। मोदी के विरोध पर भाजपा की तिलमिलाहट से उसके अंदर छुपे हुए डर को प्रदर्शित करता है।
भारतीय जनता पार्टी समझ चुकी है, अब मोदी का तिलस्म टूट चुका है। लेकिन वह मोदी की अलोकप्रियता को सार्वजनिक नही होने देना चाह रही है इसी लिए किसी भी प्रकार के विरोध की घोषणा और कार्यक्रम के बिना भी मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओ, एनएसयूआई कार्यकर्तओं की घरों में सोते से उठाकर गिरफ्तारियां की गई थी आप के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया।
इन गिरफ्तारी और उन पर गंभीर आपराधिक धाराओं का प्रकरण लगाये जाने की कड़ी निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में विरोध सहने की क्षमता समाप्त हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी या भारतीय जनता पार्टी स्वंय को सब कुछ समझने का घमंड न करें। आम आदमी पार्टी को कार्यकर्ताओं पर गंभीर आपराधिक धाराओं का प्रकरण बनाये जाने की कड़ी निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने मांग की है कि इसे राजनैतिक प्रकरण मानकर इसका खात्मा किया जाये और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निःशर्त रिहा किया जाये।
यह भी देखें : “CONGRESS की सरकार बनते ही….”: भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा
Add Comment