वायरल

इस शख्स को है विश्वास- कोबरा ही है उसकी गर्लफ्रेंड, कर ली शादी और हर वक्त रहता है साथ, जानकर रह गए ना हैरान, पढ़े पूरी खबर

सिंगापुर में रहने वाले एक शख्स ने 10 फीट लंबे कोबरा से शादी कर ली। शादी करने का कारण भी हैरान कर लेने वाला है। क्या आप जानना चाहेंगे, तो चलें हम आपको बता देते हैं। मीडिया में आ रही रिपोट्र्स के मुताबिक, सिंगापुर में रहने वाले इस युवक की गर्लफ्रेंड की मौत 5 साल पहले हो चुकी है। अपनी गर्लफ्रेंड से बेहद प्यार करने वाला ये युवक उसका इंतजार करता रहा। बाद में युवक को एहसास हुआ कि उसकी गर्लफ्रेंड कोबरा के रूप में उसकी जिंदगी में वापस आ गई है।


फिर क्या था, ये युवक हर पल एक कोबरा सांप के साथ ही रहता है। दोनों में इतना प्यार है कि वह पल भर के लिए भी एक दूसरे से अलग नहीं होते। यही नहीं लड़के ने इस कोबरा से शादी भी रचा ली है। ये लड़का रोजाना 10 फीट की कोबरा के साथ ही टीवी देखता है, पिकनिक पर जाता है और कैरम भी खेलता है। यहां तक कि दोनों साथ भी सोते हैं। ये दोनों एक दूसरे के बिन एक पल भी नहीं रहते हैं। वहीं ये जहरीला सांप भी इस युवक को कुछ नहीं करता, जिसकी वजह से दुनिया भर में लोग इन दोनों की जोड़ी को देखकर चौंक जाते हैं।

यह भी देखे – सांप ने डसा…फिर महिला ने कुछ ऐसा किया कि लोग रह गए दंग

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471