रायपुर। कांग्रेस ने 60 साल में कभी गरीबों के लिए ना सोचा और ना कुछ किया। अब हमारी पार्टी गरीबों के लिए ना केवल सोच रही है बल्कि काम भी कर रही है। गरीबों के अंधेरे घरों को रोशन कर रहे हैं, गैस सिलेण्डर दे रहे हैं, ईलाज के लिए राशि दे रहे हैं, किसानों को धान बोनस, आवास दे रहे हैं। इस तरह हमारी सरकार ने गरीबों की जिंदगी बदल दी है। लेकिन कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विकास यात्रा 2018 के दौरान गुरूवार को सारंगढ़ में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के 60 साल के कार्यकाल में सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे लगाते रही। गरीबों व किसानों ने कभी ना सोचा और ना ही उनके लिए कुछ काम किया। हमारी सरकार लगातार गरीबों और किसानों के हितों में काम कर रही है। डा. सिंह ने कहा कि आज यहां मैं एक झोपड़ी में रहने वाले बुजुर्ग से मिला और उससे सवाल किया कि कांग्रेस और भाजपा के शासनकाल में उन्हें क्या फर्क दिखता है और कितना विकास हुआ है। इस पर बुजुर्ग ने एक लाईन में उत्तर दे दिया कि कांग्रेस के 60 साल के शासन काल में उनके घर कभी रोशन नहीं हुआ भाजपा के शासनकाल में उनके घर में बिजली लग गई है। डॉ. सिंह ने कहा यही विकास है। कांग्रेस ने कभी गरीबों को बिजली नहीं दी, सिलेण्डर नहीं दिया, एक रूपये किलो में चावल नहीं दिया, इलाज के लिए कभी राशि नहीं दी, मकान नहीं दिये, किसानों को बोनस नहीं दिया। हमारी सरकार यह सब दे रही है। लेकिन कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है।
यह भी देखे – कांग्रेस मुख्यमंत्री का चेहरा सामने रखकर चुनाव नहीं लड़ेगी:-पुनिया
Add Comment