कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, CLAT 2018 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके परिणाम के आधार पर ही देश के 19 श्रेष्ठ नेशनल लॉ कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा। आपको बता दें कि CLAT 2018 परीक्षा में 54000 से ज्यादा कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। उम्मीदवार CLAT की ऑफिशियल वेबसाइट http://clat.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह रिजल्ट वेबसाइट पर 06 जून 2018 तक उपलब्ध रहेगा।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट – CLAT 2018
सबसे पहले CLAT की ऑफिशियल वेबसाइट http://clat.ac.in पर जाकर लॉगइन करें
इसके बाद होम पेज पर मौजूद CLAT 2018 Results लिंक पर क्लिक करें आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
यह भी देखे – गर्मी से बचने आंगन में सोये थे दम्पति पर हाथियों से बच नहीं पाए, पति की मौत, पत्नी गंभीर
CLAT (Common Law Admission Test) – संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा :
संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा (CLAT / क्लेट) राष्ट्रीय विधि विद्यालयों तथा विधि विश्वविद्यालयो के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (एल.एल.बी एवं एल.एल.एम) में प्रवेश के लिए भारत भर में स्थापित किये गये 15 स्कूल/विश्वविद्यालयों द्वारा बारी–बारी से आयोजित की जाती है। प्रथम संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा के समय गठित की गई 7 राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालयों के उपकुलाधिपति की मुख्य समिति ने निर्णय लिया था कि सभी विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के क्रम में बारी-बारी से इस परीक्षा को आयोजित करेंगे। इसके अनुसार प्रथम संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2008 में राष्ट्रीय लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बंगलुरु द्वारा किया गया था। आगामी सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा किया जाना है।
संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले विधि संस्थान[संपादित करें]
संस्थान का नाम | स्थिति | CLAT में आने का वर्ष |
---|---|---|
National Law School of India University | बंगलुरु | 2008 |
Nalsar University of Law | हैदराबाद | 2008 |
The West Bengal National University of Juridical Sciences | कोलकाता | 2008 |
National Law Institute University | Bhopal | 2008 |
National Law University, Jodhpur | Jodhpur | 2008 |
Hidayatullah National Law University | Raipur | 2008 |
Gujarat National Law University | Gandhinagar | 2008 |
Dr. Ram Manohar Lohia National Law University | Lucknow | 2009 |
Rajiv Gandhi National University of Law | Patiala | 2009 |
Chanakya National Law University | Patna | 2009 |
National University of Advanced Legal Studies | Kochi | 2009 |
National Law University, Orissa | Cuttack | 2012 |
National University of Study and Research in Law | Ranchi | 2012 |
National Law University and Judicial Academy, Assam | Guwahati | 2012 |
Damodaram Sanjivayya National Law University | Visakhapatnam | 2014 |
Tamil Nadu National Law School | Tiruchirappalli | 2014 |
Maharashtra National Law University | Mumbai | 2016 |
Add Comment